केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 दिल्ली छावनी के बारे में:
केंद्र सरकार के रक्षा विभाग के कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा के लिए सेना मुख्यालय की मांग पर संस्थापक प्राचार्य श्री आर.के.गौतम के कुशल मार्गदर्शन में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 दिल्ली छावनी की स्थापना वर्ष 1994 में सेना बैरक (अस्थायी भवन) में की गई थी। विद्यालय की बुनियाद सन 1994 में 10 एकड़ भूमि में रखकर अस्थायी भवन में शुरू हुआ।
माध्यमिक (दसवीं कक्षा) का पहला बैच सीबीएसई माध्यमिक परीक्षा सन 2001-02 में शामिल हुआ । सन 2002-03 में 10+2 की कक्षा के विद्यार्थियों का बैच में शुरू हुआ । विद्यालय में सन 2007-08 में विज्ञान संकाय प्रारंभ किया गया और विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित की गईं। कक्षाओं और अनुभागों में क्रमिक वर्षवार विस्तार से वर्तमान में स्थिति सभी कक्षाएं दो वर्ग में संचालन हो रहा है। शुरुआत में स्कूल केवल कक्षा सात तक ही कक्षाओं का संचालन हुआ था । सीबीएसई द्वारा संचालित एआईएसएस में खेल और खेल सुविधाओं सहित संस्था सुविधाएं उपलब्ध हैं । विद्यालय में एक बड़े फुटबॉल, एक बास्केटबॉल कोर्ट के साथ एक बड़ा खेल का मैदान है। छात्रों में खेल-कौशल विकसित करने के लिए विशेष प्रशिक्षक लगे हुए हैं। छात्र खोखो, कबड्डी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, वॉलीबॉल, बास्केट बॉल आदि खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।